महाराजगंज: गोपाला रामजनकी मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा, 551 कन्याओं ने किया कलश धारण
सदर तहसील अंतर्गत गोपाला गांव में रविवार शाम 4:00 बजे तक रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 551 कन्याओं ने कलश धारण कर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से हुई, जो विशनपुर भडेहर, पकड़ी सिसवा, सिरसिया सिवान होते हुए उत्तरवाहिनी नदी के तट पर पहुंची, जहां