रविवार को 2 बजे श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहम्मदपुर गांव के समीप स्थित अमवा माइनर नहर का बंधा टूट जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। नहर का बंधा टूटते ही तेज बहाव के साथ पानी आसपास के खेतों में भर गया, जिससे दर्जनों एकड़ में बोई गई फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई।