महाराजगंज: धनेवा धनेई स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में नवनिर्मित आरटीसी बैरक का उद्घाटन SP ने किया
रविवार दोपहर 3:30 बजे जिले में पुलिस बल की कार्यक्षमता और सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने धनेवा धनेई स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में नवनिर्मित आरटीसी बैरक का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर बैरक, मेस, परेड ग्राउंड सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और साफ-सफ