महाराजगंज: सदर कोतवाली की साइबर सेल ने की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख रुपये पीड़ित को वापस दिलाए
रविवार दोपहर 3:22 पर सदर कोतवाली की साइबर सेल ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी का शिकार बने एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के विद्यापति निवासी दुर्गेश पटेल पुत्र देवीशरण से साइबर ठगों ने विभिन्न तरीकों से झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। पीड़ित की शिकायत मिलते ही साइबर सेल टीम सक्रिय हुई और बैंकिंग चैनलों, तकनीकी