आश्वासन के बाद भी मांग पूरी नहीं हुई, फिर भूख हड़ताल पर बैठे मुखिया!
बड़हरा प्रखंड मुख्यालय पर बाढ़ पीड़ितों की सहायता को लेकर मुखिया संघ का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है।
शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार शाम 5 बजे तक मुखिया संघ ने धरना दिया था। इस दौरान एसडीएम, एडीएम, डीसीएलआर, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी की मौजूदगी में बातचीत हुई।
बताया गया कि 16,800 पॉलीथिन शीट और बाढ़ राहत सूची में नाम जोड़ने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया था।
लेकिन मुखिया संघ का आरोप है कि रातों-रात राजनीतिक दांव-पेंच के चलते दिए गए आश्वासन को निरस्त कर दिया गया।
इसी के विरोध में मुखिया संघ के सदस्य रविवार सुबह फिर बड़हरा प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और भूख हड़ताल शुरू कर दी।
अब बड़ा सवाल—
जब अधिकारियों की मौजूदगी में आश्वासन दिया गया था, तो रातों-रात फैसला क्यों बदला गया?
बाढ़ पीड़ितों को राहत कब मिलेगी?
बड़हरा | भोजपुर
#बड़हरा #भोजपुर #बाढ़पीड़ित #मुखियासंघ #भूखहड़ताल #बाढ़राहत #BiharFlood
Barhara, Bhojpur | Sep 6, 2026