पूरनपुर: सुआबोझ शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, युवक को लगी गोली, किया गया जिला अस्पताल रेफर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुआबोझ में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी जगतवीर पुत्र रामपाल वुधवार की रात शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान डीजे पर डांस चल रहा था और हर्ष फायरिंग कर दी। अचानक चली गोली जगतवीर को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।