सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को तवा पुल क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तनाव और हंगामे की स्थिति साफ देखी जा सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।