अगिआंव: अजीमाबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Agiaon, Bhojpur | Apr 12, 2024 अजीमाबाद पुलिस ने आज दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार मो. फ़िरोज को किरकिरी गांव के पास से 12 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दूसरा आरोपी लालबहादुर साह को ब्रम्हपुर गांव बालूघाट से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।