अगिआंव: नारायणपुर पुलिस ने अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर 150 लीटर महुआ पॉस किया बरामद
Agiaon, Bhojpur | Apr 10, 2024 नारायणपुर पुलीस ने आज शाम छापेमारी अभियान चलाकर करीब 150 लीटर महुआ पॉस को बरामद किया। बरामद पॉस को वही पर नष्ट कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नारायणपुर मुसहरटोली व बरुणा मुसहरटोली में शाम छापेमारी की गई। देशी शराब बनाने को ले जगह जगह जार में रख कर जमीन के नीचे रखा था। सभी जार को बाहर निकालकर वही पर नष्ट किया गया। एक भी धंधेबाज पकड़ में नही आया।