अगिआंव: अगियांव में दीक्षांत समारोह सह मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
अगियांव प्रखण्ड के नारायणपुर विद्यालय में दीक्षांत समारोह सह सह मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी छात्र -छत्राओ को प्रगति पत्रक का भी बितरण किया गया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा गीत संगीत भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र व कई लोग उपस्थित थे।