अगिआंव: खनेट गांव में आग लगने से पुआल जलकर राख, दो पेड़ भी झुलसे
Agiaon, Bhojpur | Apr 11, 2024 खनेट गांव में आग लगने से खलिहान में रखा पुआल जलकर राख हो गया। वही पास में एक किसान का दो महुआ पेड़ भी झुलस गया है। आग गांव के किसान मिथलेश राय के खलिहान में लगी थी। मिथलेश राय व किसान भीम उपाध्याय जिनका महुआ पेड़ झुलसा है, दोनो ब्यक्तियों ने अंचल कार्यालय से मुआवजा की मांग किया है।