इंदौर: रेस कोर्स रोड पर हुई लूट का मामला, दिल्ली पुलिस ने लुटेरों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा; इंदौर लाने की तैयारी जारी
Indore, Indore | Dec 30, 2024 इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में कारोबारी पिता-पुत्र के साथ 15 लाख की लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। इस वारदात में दो लुटेरों के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। जिसमें दोनों बदमाश दिल्ली के रहने वाले हैं। जो 80 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुके हैं। जिसमें दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया है।