इंदौर: एमजी रोड और सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में चाइनीज मांझा बेच रहे 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ा
Indore, Indore | Dec 30, 2024 इंदौर में चाइनीज मांजे से होने वाली घटनाओं के बावजूद भी उसकी बिक्री करने वालों पर अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसमें एमजी रोड और सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में तीन लोगों को चाइनीज मांजा बेचते हुए पकड़ा। जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। जिसमें कलेक्टर और कमिश्नर ने चाइना डोर मामले में कार्रवाई के लिए कहा है। जिनसे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।