इंदौर: नशा और अपराध के खिलाफ इंदौर में पुलिस ने चलाया अभियान, नाबालिगों व अभिभावकों को थाने में दिलाई गई शपथ
Indore, Indore | Dec 30, 2024 इंदौर शहर में नाबालिग़ बच्चों के साथ उनके परिजनों को थाने में नशे और अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाई। परिजनों को बताया कि बच्चों को किस तरह से संस्कार देकर समाज और देश का एक अच्छा नागरिक कैसे बना सकते हैं। नाबालिग बच्चों के उत्थान के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है जिसमें सीधे तौर पर परिवार के साथ पुलिसकर्मी भी जुड़े हैं।