ग्वालियर गिर्द: महाराजपुरा थाना पुलिस ने कुंज विहार कॉलोनी से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले एक आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार
महाराजपुरा पुलिस ने इसी महीने कुंज विहार कॉलोनी स्थित सोढी ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये की कीमत का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी फरियादी के यहां पूर्व में ड्राइवर की नौकरी करता था।