जोधपुर: राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में पुत्रवधू को अगवा करने का एक व्यक्ति ने दो महिलाओं समेत 14 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस
जोधपुर में एक व्यक्ति ने दो महिलाओं समेत 14 लोगों के खिलाफ उसकी पुत्रवधू को सोची समझी चाल के तहत घर से अगवा कर ले जाने का मुकदमा राजीव गांधी नगर थाने में दर्ज करवाया है।राजीव गांधी नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।