हज़ारीबाग: मुंबई में वर्षा कुमारी की हत्या के विरोध में हजारीबाग शहर में निकाला गया कैंडल मार्च
हजारीबाग न्यू एरिया ओकनी की नव विवाहिता वर्षा कुमारी की मुंबई में हत्या के खिलाफ शनिवार को हजारीबाग शहर में कैंडल मार्ग निकाला गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जस्टिस फॉर वर्षा, वर्षा के हत्यारों को फांसी दो का नारा लगाते हुए झंडा चौक पहुंची। झंडा चौक पर हत्यारे मनीष कुमार के पुतले को चप्पल से पीटा गया और उसका पुतला दहन किया गया।