हज़ारीबाग: सिविल कोर्ट परिसर में नेशनल लोक अदालत का किया गया आयोजन
सिविल कोर्ट में शनिवार को मामलों के त्वरित निष्पादन व पक्षकारों की सुविधा के लिए शनिवार को एक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे शुरू होकर देर शाम तक चली | झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार आयोजित इस नेशनल लोक अदालत में सुलह के आधार पर कुल 41 हजार 974 मामलों का निष्पादन किया गया।