हज़ारीबाग: कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती
हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में शनिवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 117 वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि क्रान्तिकारियों के परिवार में जन्म पानेवाले भगत सिंह के हृदय में बचपन से ही अंग्रेजों के अत्याचारों के प्रति घृणा थी ।