दादरी: गढ़ी चौखंडी गांव से पुलिस ने 11 शातिर जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, 10 मोबाइल, नगदी व ताश बरामद
नोएडा के फेस-3 थाना पुलिस ने 11 शातिर जुआरियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 10 मोबाइल, ताश के पत्ते व तकरीबन ₹70000 नगद बरामद कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म के जारी हैं जो थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे थे। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।