महरौनी: बजर्रा तिराहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही बस को मारी जोरदार टक्कर, घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने
ललितपुर महरौनी मार्ग स्थित ग्राम बजर्रा तिराहा के पास आगे जा रही बस को मंगलवार शाम के समय शराब के नशे में चूर एक ट्रक चालक ने पीछे से, ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया था। साथ इसकी सूचना पुलिस एवं एंबुलेंस को दी गई थी।