रफीगंज: रफीगंज के खिरहिरी मोड़ समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल, एक को किया गया रेफर
रफीगंज-कासमा पथ के खिरहिरी मोड़ पर बुधवार को बाइक एवं टेंपो की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। बुधवार अपराह्न 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान राजा बगीचा निवासी लक्ष्मण कुमार, टेंपो चालक रवि कुमार एवं चांदनी देवी के रूप में हुई है। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।