खगड़िया: खगड़िया न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, उमड़ी फरियादियों की भीड़
न्यायालय परिसर खगड़िया में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत को लेकर सुबह से ही फरियादियों की भारी भीड़ न्यायालय परिसर में जुटने लगी। दोपहर 12 बजे तक विभिन्न मामलों के निष्पादन को लेकर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोक अदालत में आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं। प्रत्ये