मंडी: ज़िला परिषद सभागार मंडी में एडीएम मदन कुमार ने ली शिवरात्रि स्टॉल आवंटन समिति की बैठक
Mandi, Mandi | Feb 15, 2024 मंडी में अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 के अवसर पर पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी को लेकर पड्डल मैदान में विभागों को स्टॉल आवंटित करने के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने गुरुवार को स्टॉल आवंटन उपसमिति की बैठक ली। ज़िला परिषद सभागार में हुई इस बैठक में एडीएम ने अधिकारियों को ज़रूरी निर्देश दिए।