*विद्यार्थियों को ECI Net के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भरने की दी गई जानकारी*
*निर्वाचक नामावली में पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने के लिए किया प्रेरित*
मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण तथा पात्र नागरिकों के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जे.पी. यादव द्वारा मतदान केन्द्र क्रमांक 64 एवं 65 के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ संदीपनी विद्यालय, डिण्डौरी में विद्यार्थियों को निर्वाचन संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान विद्यार्थियों को ECI Net के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि पात्र नागरिक निर्वाचक नामावली में अपना नाम जुड़वाने, नाम में संशोधन सहित अन्य आवश्यक निर्वाचन संबंधी कार्यवाही के लिए निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने परिवार एवं आसपास के ऐसे सभी पात्र नागरिकों को, जिनका नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को भी मतदाता के रूप में पंजीयन कराने के लिए जागरूक किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि युवा वर्ग मतदाता जागरूकता का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं ऑनलाइन पंजीयन की जानकारी देने से वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज के अन्य पात्र नागरिकों को भी निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से निर्वाचक नामावली में अपना नाम सुनिश्चित करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान मतदान केन्द्र क्रमांक 64 एवं 65 के बीएलओ श्री पदम कुमार विलथरे द्वारा विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्वाचक नामावली से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
#Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #ElectionCommissionOfIndia #ECINet #VoterAwareness #VoterRegistration #ElectoralRoll #ElectoralAwareness #YouthForDemocracy #Democracy #VoterEducation #DistrictElectionOffice #Jansampark #CollectorDindori
Dindori, Madhya Pradesh | Oct 7, 2026