तिलौथू: सरैया में मुखिया के नेतृत्व में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक
स्वच्छता पखवाड़े को लेकर अभियान के तहत प्रखंड के सरैया में मुखिया के नेतृत्व में युवाओं ने अभियान चलाया।बता दें कि आगामी गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत सरैया में मुखिया संजय चौधरी, उप मुखिया अमित कुमार गुप्ता और स्वच्छता प्रवेक्षक विजय बिहारी सहित दर्जनों युवाओं ने स्वच्छ बिहार अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से जुड़ने का आग्रह किया।