तिलौथू: डेहरी को जिला बनाने की मांग को लेकर तिलौथू में सड़क पर उतरी टीम डेहरियंस
डेहरी को जिला बनाने की मांग को लेकर टीम डेहरियंस के सदस्यों की तरफ से तिलौथू बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया,इस दौरान लीफलेट बाटे गये, पोस्टर्स और स्टीकर्स भी चिपकाया गया । इस दौरान टीम डेहरियंस के सदस्यों के द्वारा रणनीति और आंदोलनात्मक चर्चा किया गया और डेहरी को जिला बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।