तिलौथू: तिलौथू के माँ तुतला भवानी प्रांगण में चला स्वच्छता ही सेवा अभियान, पर्यावरण संरक्षण की पहल
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार के रोहतास वन प्रमंडल, सासाराम द्वारा मां तुतला भवानी ईको पर्यटन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर और उसके आस-पास के पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाना था, ताकि धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों में आने वाले लोग स्वच्छता का अनुभव कर सकें।