तिलौथू: सैना गाँव में वन विभाग के आहर में नहाने गई दो लड़कियों की डूबने से मौत, गाँव में मचा कोहराम
तिलौथू इलाके केसैना गाँव के आहर में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। घटना के पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भिजवा दिया है। बता दें कि मृतक की पहचान खुशी व कुमारी 10 वर्ष पिता भारत पासवान दूसरी गुड़िया कुमारी पिता जितेंद्र राम के रूप में हुई है।