जमुई: एसपी के जनता दरबार में 18 फरियादियों ने डीएसपी से लगाई न्याय की गुहार
Jamui, Jamui | Feb 22, 2024 एसपी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में 18 फरियादियों ने एसपी की अनुपस्थिति में मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि प्रत्येक गुरुवार को एसपी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिसमें गुरुवार को जमुई, चकाई, सोनो ,झाझा, बरहट सहित विभिन्न इलाकों से 18 फरियादी पहुंचे थे।