छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के जंगलपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां साजा से कवर्धा आ रहा डीजल से भरा एक अनियंत्रित टैंकर पेड़ से टकराकर पलट गया। इस दुर्घटना में टैंकर के चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि परिचालक को मामूली चोटें लगी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि चालक नशे की हालत में था, जिसकी जांच फिलहाल पुलिस कर रही है। सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
टैंकर के पलटते ही सड़क पर हजारों लीटर डीजल बह गया, जिसके बाद आस-पास के ग्रामीणों के बीच डीजल लूटने की होड़ मच गई। लोग अपने घरों से डिब्बे और बाल्टियां भर-भरकर डीजल ले जाते हुए दिखाई दिए। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए।
#KawardhaNews #RoadAccident #ChhattisgarhNews #BreakingNews #Kawardha #Chhattisgarh #AccidentAlert #FatafatNews