हथुआ नगर पंचायत द्वारा JCB मशीन की खरीद किए जाने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। नगर पंचायत के पास अब अपनी JCB मशीन होने से नालों की साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, जलनिकासी और अन्य निर्माण कार्य समय पर कराए जा सकेंगे। वहीं, JCB की उपलब्धता के बाद हथुआ नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू होने की भी संभावना जताई जा रही है