गिरिडीह: गिरिडीह में वनभूमि से अतिक्रमण हटाया गया, 10 डिसमिल जमीन मुक्त, विभाग ने दी चेतावनी- अतिक्रमण दंडनीय अपराध
वन प्रमंडल पदाधिकारी गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशानुसार वन क्षेत्र पदाधिकारी गिरिडीह के नेतृत्व में शादीगवारो एवं चेपो सरकारी वन में अवैध रूप से किए जा रहे अतिक्रमण को गुरुवार को 12 बजे हटाया गया l इस दौरान लगभग 10 डिसमिल भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि वनभूमि में किसी भी तरह का अतिक्रमण एक दंडनीय अपराध हैं।