अशोक नगर: केशोपुर गांव में गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर किसान की मौत,रिवर्स करते समय घटना हुई, साथी घायल
अशोकनगर जिले के केशोपुर गांव में बुधवार सुबह 9 बजे खेत जोतते समय ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय रामेश्वर तिवारी पुत्र हरि नारायण तिवारी के रूप में हुई है। रामेश्वर तिवारी अपने घर से ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने गए थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। ट्रैक्टर रिवर्स करते समय वह पीछे एक गहरी खाई में पलट गया।