बाबई: माखननगर में स्थित अन्नपूर्णा वेअरहाउस में गड़बड़ी मिलने पर वेयर हाउस को एक साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
अन्न भंडारण और रखरखाव में लापरवाही बरतने के मामले में माखननगर के अन्नपूर्णा वेयरहाउस को 1 साल के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है शनिवार को जिला उपार्जन समिति वेयरहाउस शाखा प्रबंधक माखननगर से मिली जानकारी के मुताबिक एमपी वेयरहाउस कॉरपोरेशन वासुदेव दावडे की ओर से जारी आदेश के तहत वेयरहाउस में कई तरह की लापरवाही मिली थी।