बाबई: माखन नगर भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएँ
रविवार को माखननगर भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक ठाकुर विजयपाल सिंह की उपस्थिति में माखन नगर भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा पर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किया।