बांका: समाहरणालय में डीएम की अध्यक्षता में हुई सुनवाई, कई मामलों का मौके पर निपटारा
Banka, Banka | Jun 8, 2026 बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने की दिशा में बांका जिला प्रशासन द्वारा एक अहम पहल की गई। इसी क्रम में सोमवार की सुबह 11 बजे समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई