लोहरदगा: लोहरदगा प्रखंड में 'स्कूल रुआर 2025' कार्यशाला, शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर ज़ोर
शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे प्रखंड स्तरीय ‘बैक टू स्कूल - स्कूल रुआर 2025’ उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन प्रखंड सभागार, लोहरदगा में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरीशंकर शर्मा ने की।