लोहरदगा: पहलगाम को हिमाचल बताने पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू घिरे, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना पर झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस्तीफे की मांग को लेकर सियासी बवाल तेज हो गया है। भाजपा युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष आजात शत्रु ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए।