लोहरदगा: लोहरदगा में भाजपा का विरोध प्रदर्शन, मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करने की मांग
बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर के अपमान और संविधान विरोधी बयान को लेकर देशभर में विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे लोहरदगा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन के उस बयान के खिलाफ था।