महोबा: महुआबांध गांव के एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | Jun 1, 2026 महोबा जनपद के अजनर थाना क्षेत्र के महुआ बांध गांव निवासी लगभग 30 वर्षीय जय प्रकाश पुत्र चंद्रभान ने बीती रात घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। युवक कि मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आज शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना से पत्नी और बच्चों सहित परिवार में कोहराम मच गया है।