बारियातू थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में रविवार को बिजली करंट लगने से एक ग्रामीण झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान डुमरा गांव निवासी राजू उरांव के पुत्र हिरालाल उरांव के रूप में हुई। जिसे ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया।