महोबा: जनसत्ता दल का मिशन 2027 शुरू, नैकानापुरा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनाव
Mahoba, Mahoba | Jun 19, 2026 राष्ट्रीय जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह शिवाजी ने महोबा दौरे के दौरान संगठन समीक्षा बैठक में मिशन 2027 का बिगुल फूंका। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और युवा, महिला, किसान व अधिवक्ता प्रकोष्ठ को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।