पिपरा: उत्पाद विभाग की हरिहरगंज में बड़ी कार्रवाई, होटल से भारी मात्रा में अवैध शराब व बीयर बरामद, केस दर्ज
Pipra, Palamu | Apr 27, 2025 उत्पाद विभाग की टीम ने एक होटल से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। मामला हरिहरगंज शहरी क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड़ एनएच 139 किनारे स्थित न्यू बस स्टैंड के समीप विकास होटल व होटल से सटे एक कमरा से उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पलामू उपायुक्त के निर्देश पर किया गया है।