पिपरा: हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब गांव में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, मौत
Pipra, Palamu | Apr 28, 2025 हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप एनएच 139 पर तेज रफ्तार हाइवा ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को कूचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार की रात्रि आठ बजे की है। मृतकों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमात गांव निवासी 26 वर्षीय राकेश यादव के रूप में हुई है।