पिपरा: पीपरा पुलिस ने देवगन गांव के फरार वारंटी संजय यादव के घर पर इश्तिहार चिपकाया
Pipra, Palamu | Apr 26, 2025 पीपरा थाना के एसआई मुखदेव चौधरी ने छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगन गांव पहुंच कर पीपरा थाना कांड संख्या 28/20 के फरार आरोपी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम के घर पर बीते 25 अप्रैल को इश्तिहार चिपका दिया। इस संबंध के पीपरा थाना प्रभारी ने शनिवार से दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आरोपी वर्षों से फरार चल रहा हैं।