आज़मगढ़: जहानागंज में बेखौफ चोरों की करतूत बनी चर्चा का विषय, दुकान में चोरी करते हुए कैद हुए चेहरे, पुलिस कार्रवाई का इंतजार
जहानागंज थाना क्षेत्र के मवेशी स्थित एक मोबाइल शॉप पर शुक्रवार की शाम दो युवक मोबाइल रिपेयरिंग करने के बहाने पहुंचे दोनों युवक काफी देर तक दुकानदार से बातचीत करते रहे और दुकान के भीतर इधर-उधर देखते रहे मौका पाकर उन्होंने दुकानदार का मोबाइल फोन गायब कर दिया और वहां से निकल गए दुकानदार ने अपना मोबाइल तलाश किया तो नहीं मिला सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो होश उड़ गए