बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar लंबे समय बाद सार्वजनिक मंच पर काफी तल्ख अंदाज में नजर आए। भोजपुर में भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के जेल जाने का मतलब यह नहीं कि उसे मार दिया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून के तहत दोषी या निर्दोष होने का फैसला अदालत करती है और ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।
नीतीश कुमार ने कहा, "जो जेल में जाएगा उसको मार दीजिए... ऐसा कोई नियम है? कोर्ट फैसला करता है... ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।" उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में एनकाउंटर और कानून-व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है।
.
.
.
.
#NitishKumar #BiharPolitics #EncounterCase #Bhojpur #BharatBhushanTiwari
Fatehabad, Agra | Jun 21, 2026