कुम्भराज: नारी शक्ति बंधन पखवाड़ा: जिले के 1498 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सम्मेलन, 28000 से अधिक महिलाएं शामिल
Kumbhraj, Guna | Apr 13, 2026 गुना जिले में नारी शक्ति बंधन पखवाड़ा 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक जारी है। 13 अप्रैल को कलेक्टर केके कन्याल ने बताया, जिले भर में 1498 आंगनबाड़ी केंद्रो पर नारी शक्ति बंधन सम्मेलन हुए। इनमें 28,271 महिलाएं आमजनों ने भाग लिया। नई दिल्ली में हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। महिलाओं को महिला आरक्षण बिल, राजनीतिक अधिकार की जानकारी दी।