हज़ारीबाग: हजारीबाग में श्री रामायण कथा के चौथे दिन गौरांग सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित हरे रामा हरे कृष्णा संकीर्तन ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया।
हजारीबाग: श्री रामायण कथा के चौथे दिन गौरांग सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित हरे रामा हरे कृष्णा संकीर्तन ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। संकीर्तन की भव्य शुरुआत इंद्रपुरी चौक से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत, श्रद्धालु, पुरुष और महिलाएं शामिल हुईं। नगर संकीर्तन के दौरान दो घोड़ों की अगुवाई में एक भव्य रथ निकाला गया, जिसमें भगवान के विग्रह को अलंकृत कर विराजमान किया गया था। श्रद्धालु पारंपरिक वाद्य यंत्रों और पारंपरिक वेशभूषा में संकीर्तन करते हुए आगे बढ़े। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए सड़कों के किनारे भारी भीड़ उमड़ पड़ी।